शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

एक जगह बैठे-बैठे काम करने की वजह से या कोई भी व्यायाम न करने की वजह से आजकल छोटे-छोटे बच्चे भी डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं| यह एक ऐसी बीमारी है जो आपके शरीर में इतने सारे बदलाव कर देती है और आपके शरीर में होने वाले इन बदलवों पर ध्यान न देने के कारण आपका शरीर धीरे धीरे मौत की तरफ बढ़ने लगता है| हाई ब्लड शुगर की समस्या अक्सर तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त या प्रभावी रूप से इंसुलिन का उपयोग नहीं करता है| या ऐसा भी संभव है कि आपका लीवर इन्सुलिन बनाना बंद कर दे जिसके कारण आपके रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाये|
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज बढ़ी हुई ब्लड शुगर लेवल से तो परेशान रहते ही हैं परन्तु साथ ही आपके आहार में कई सारे परहेज हो जाते हैं| इसके अलावा आपको शरीर में छोटी मोटी परेशानियां लगी रहती हैं| ब्लड में बढ़ता शुगर लेवल आपको शरीर में काफी सारी परेशानियां देता है| जब आपके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो आपको शरीर में कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं|
Read Also This – Get The Ayurvedic Treatment To Resolve All Kind of PKD Problem
आइये जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को कौन सी परेशानी का सामना करना पड़ता है:
हाइपोग्लाइसीमिया:
यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों में पाई जाती है| यदि रोगी गलत समय पर गलत भोजन खाता है तो इसके परिणामस्वरुप उन्हें ब्लड शुगर कम होने की स्थिति हो जाती है| तो शरीर की यह स्थिति हाइपोग्लाइसीमिया कहलाती है| हाइपोग्लाइसीमिया होने के कुछ खास लक्षणों को आप मरीज़ के शरीर में देख सकते हैं:
जैसे: –
- चिंता होना
- बार बार भूख लगना
- सिर दर्द होना
- जी मिचलाना
- अचानक पसीना आना
- कमजोरी महसूस करना
- घबराहट और भ्रम रहना
- सिर चकराना
- शरीर में कंपन होना आदि
इसके उपचार के रूप में आप शुगर लेवल कम होने पर थोड़ा सा गुड़ खा सकते हैं| या आप 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन कर लें और इसके 15 मिनट बाद अपना ब्लड शुगर चेक करें|
हाइपरग्लिसेमिया:
यह स्थिति हाइपोग्लाइसीमिया स्थिति के बिलकुल विपरीत है| इसमें आपकी ब्लड शुगर काफी अधिक बढ़ जाता है| जिसके बाद आपको काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| हाइपरग्लिसेमिया होने पर आपको शरीर में कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं:
जैसे:-
- अधिक प्यास लगना
- बार बार टॉयलेट जाना
- यूरिन में शुगर होना
- त्वचा में खुजली हो जाना
इस स्थिति में अगर आप यूरिन टेस्ट करवाते हैं और इसमें कीटोन पाए जाते हैं तो आपको एक्सरसाइज करनी बंद कर देनी चाहिए|
हाइपर ऑस्मोलर हाइपरग्लिकेमिक स्टेट:-
यह स्थिति बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है, यह परेशानी अक्सर बुजुर्गों या अधिक बीमार रहने वाले लोगों में दिखाई देती है| यह स्थिति तब होती है जब ब्लड शुगर लेवल काफी अधिक हो जाता है| लेकिन उसमें कीटोन नहीं पाए जाते|
हाइपर ऑस्मोलर हाइपरग्लिकेमिक स्टेट की स्थिति होने पर आपको शरीर में काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है:
- इससे नजर कमजोर हो सकती है
- अधिक कन्फ्यूजन बना रहता है
- अधिक प्यास लगती रहती है
इस स्थिति से बचने के लिए नियमित रूप से अपनी ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करते रहें|
हाई ब्लड प्रेशर:
हाई ब्लड प्रेशर भी डायबिटीज के साथ जुड़ा हुआ है| डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से अपना बीपी लेवल भी चेक करते रहना चाहिए| क्योंकि जब किसी का ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ होता है तो इससे हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है|
- इसके अलावा बढ़ता ब्लड शुगर आँखों की रौशनी में कमी कर सकता है.
- स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है.
अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो नमक का सेवन करना बिल्कुल कम कर दें, सफ़ेद नमक के स्थान पर आप सेंधा नमक खाएं| नियमित रूप से एक्सरसाइज करें| साथ ही रोजाना सुबह शाम जरुर टहलें|
नर्व डेमेज होना:
इस स्थिति को डायबिटीज न्यूरोपैथी के नाम से जानते हैं| यह डायबिटीज के दौरान आने वाली सबसे आम समस्या है| जिसमें बढ़ता ब्लड शुगर नर्व को नुकसान पहुंचता है!
- इसमें आपको शरीर में दर्द हो सकता है
- देखने में दिक्कत आ सकती है
- डायरिया हो सकता है
- यह स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है
- हार्ट अटैक
- किडनी डेमेज और
- मानसिक रूप से स्वस्थ न रहना
भी शामिल है, और शरीर की ऐसी स्थिति आपके लिए जानलेवा होती है|
आइये अब जानते हैं ब्लड शुगर बढ़ने के क्या संकेत हैं:
- वजन में कमी आना.
- अधिक भूख प्यास और ज्यादा यूरिन रिलीज होना.
- शरीर में हमेशा थकान बने रहना.
- पिडंलियो में दर्द बने रहना.
- बार-बार संक्रमण होना.
- चोट या कोई घाव बहुत देर से भरना.
- हाथ पैरो में झुनझुनाहट.
- सूनापन और जलन रहना.
शुगर को जड़ से खतम करने के लिए ये खाएं: –
शकरकंद :-
अगर आप अपने ब्लड में शुगर का स्तर कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी डाइट में शकरकंद का सेवन जरुर करें| अगर आप शकरकंद को आहार में शामिल करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और आपको डायबिटीज की वजह से होने वाली परेशानी नहीं होती| इसमें फाइबर और विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आपके शरीर को और बीमारियों से दूर रखते हैं इसके साथ ही इसमें आयरल, पोटैशियम, मैग्नेशियम भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं| जिसका सेवन आपके रक्त को साफ़ रखने में मदद करता है| इससे आप ब्लड शुगर बढ़ने की परेशानी से दूर रहते हैं|
पालक: –
पालक में विटामिन के, विटामिन एक और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं| इसके साथ ही इसमें मैग्नेशियम, आयरन और मैग्निज भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| जो आपके शरीर में इन सभी चीज़ों की कमी को पूरा करते हैं| यह खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है साथ ही यह काफी फायदेमंद भी होता है| पालक के अंदर मौजदू गुण आपको तनावमुक्त करने में भी मदद करते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं| पालक खाने में काफी हल्का होता है जो पचाने में आसान होता है| पालक का सेवन अचानक से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता जिससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है| साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है|
करेला: –
करेले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है साथ ही इसमें एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो आपको संक्रमण के खतरे से दूर रखता है| इसका स्वाद कड़वा होता है जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता| करेले के सेवन से इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं|
संतरा:
अगर आप संतरे को अपने आहार में शमिल करते हैं तो यह आपके शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है| संतरे में एमिनो एसिड, विटामिन ए, कैल्शियम, आयोडीन, सोडियम फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं| जो आपको डायबिटीज के खतरे से दूर रखता है| इसका सेवन आपकी सुंदरता को बढ़ाने मदद करता है|