गोखरू के फायदे किडनी के लिए – Benefits of Gokhru in Ayurveda

क्या आपने पहले कभी गोखरू (Gokhru) का नाम सुना था! यह एक बेहद ही दुलर्भ जड़ी-बूटी है| गोखरू का सेवन करने से शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद मिल सकती है| गोखरू किड़नी की बीमारियों से राहत दिलाने में फायदेमंद माना जाता है| किड़नी की पथरी के लिए गोखरू देसी इलाज माना जाता है| किडनी स्टोन के दर्द से राहत पाने के लिए आपके कई तरीके बताए जाते हैं लेकिन गोखरू इसके लिए रामबाण हो सकता है|
गोखरू डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद माना जाता है| गोखरू ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी कारगर हो सकता है| इतना ही नहीं गोखरू पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए लाभकारी माना जाता है| गोखरू आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो औषधीय का काम करता है, गोखरू आपके बालों स्किन के साथ कई और बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है| गोखरू पौधे के फूल, बीज, टहनियां और जड़ सभी काफी लाभदायक होती हैं| यहां हम बता रहे हैं गोखरू के कई स्वास्थ्य लाभों के बारे में!
गोखरू किडनी स्टोन के लिए फायदेमंद
किडनी की बीमारी से लोग काफी परेशान रहते हैं| कई लोगों के लिए किड़नी स्टोन का दर्द सहना काफी मुश्किल हो जाता है| ऐसे में गोखरू किड़नी स्टोन से राहत दिलाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है| किडनी में होने वाली पथरी से छुटकारा दिलाने के लिए गोकरू रामबाण साबित हो सकता है| आयुर्वेद में गोखरू को औषधीय जड़ी-बूटी माना जाता है|
गोखरू डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद!
गोखरू का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है| इससे डायबिटीज का खतरा कम रहता है और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं| डायबिटीज में खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है| ऐसे में गोखरू का सेवन करके डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं|
- आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट कैसे डायबिटीज़ पेशेंट के लिए लाभदायक है
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए क्या करें
दिल से जुड़ी बीमारियों को करे दूर
गोखरू का सेवन न केवल किडनी बल्कि हृदय से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मददगार है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और बीपी की समस्या को भी दूर करता है। इसे व्यक्ति को नियमित सेवन करना चाहिये। शायद आपमें से अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि किडनी और हृदय का अंतसंबंध है यदि किसी कारण किडनी फंक्शन में कोई रुकावट आती है तो इसका प्रत्यक्ष प्रभाव हृदय के काम पर भी पड़ता है| इसलिए किडनी के साथ साथ हृदय का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है|
स्किन के लिए फायदेमंद है गोखरू
एक्जिमा की वजह से जब स्किन पर खुजली होने लगती है ऐसे में गोखरू आपके काफी काम आ सकता है| एक्जिमा एक इंफ्लेमेटरी त्वचा की परेशानी है| गोखरू के फल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्जिमा के खतरे को कम कर सकते हैं| किडनी रोग या किडनी में किसी भी तरह भी खराबी आने पर त्वचा में खुजली और जुरियाँ पड़ने लगती है ऐसे में गोखरू से बनी औषधि का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है|
किड़नी डायलिसिस और किड़नी ट्रांसप्लांट जैसे गम्भीर किड़नी समस्या से छुटकारा दिलाने में गोखरू सफल आयुर्वेदिक दवा है। किड़नी विकृति में तेजी से सुधार करने में सक्षम है। जिन लोगों की किड़नी से कोई भी समस्या हैं वे गोखरू का काढ़ा और जड़ जरूर सेवन करें। 30-40 दिनों के अन्तराल में गोखरू अपना जादूई असर से किड़नी विकार मिटाने में सक्षम है।
पेशाब से सम्बन्धित विकारों को दूर करे गोखरू
पेशाब से जुड़ी समस्या भी किडनी में खराबी के सामान्य लक्षण में से एक है ऐसे में Urinary Tract Infection / पेशाब में जलन, पेशाब रूकना, मूत्रघात, सूजन इत्यादि होने पर गोखरू का काढ़ा पीने से शीध्र आराम मिलता है। मूत्र विकारों को जड़ से मिटाने में गोखरू काढ़ा सक्षम है। अगर आप पेशाब से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नियमित रूप से सुबह-शाम आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से गोखरू के फूल और पत्तियों से बने काढ़े का सेवन कर सकते है|
किडनी से जुड़ी समस्या में ऐसे करें गोखरू का सेवन
- गोखरू के पाउडर को पानी के साथ उबालकर पी सकते हैं।
- गोखरू के अर्क का सेवन भी किया जा सकता है।
- गोखरू का अर्क त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- गोखरु के तने से काढ़ा बनाकर, उसे पिया जा सकता है।
गोखरू काढ़ा बनाने की विधि
400 गोखरू को 3 लीटर पानी में हल्की आंच पर 30 मिनट तक उबालें। ठंड़ा होने पर छान कर साफ कांच के शीशी में रख लें। रोज प्रात खाली पेट और रात के खाने से 1 घण्टे पूर्व 1-1 कप गोखरू काढ़ा पीयें। आर्युवेदिक गोखरू काढ़ा पीने के 1 घण्टे बाद ही कुछ खायें पीयें।
गोखरू का सेवन कब करें
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप गोखरू का सेवन सुबह और शाम कर सकते है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।